एसडीएम आरोन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
गुना
अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री ने आज आरोन के वार्ड क्रमांक 1, 3 एवं 4 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों को वितरित की जा रही खाद्य सामग्री एवं तैयार भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं बेहतर देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने केंद्रों पर उपलब्ध शिक्षण एवं खेल सामग्री का बच्चों की गतिविधियों और सीखने में समुचित उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री दिनेश चंदेल, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन उपस्थित रहे।
