श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधौगढ़ के राधेश्यामजी मंदिर में आयोजित होगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’
गुना
शासन के निर्देशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितम्बर 2026 को मंदिरों में धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में राधौगढ़ स्थित राधेश्यामजी मंदिर में श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर प्रचलित पौराणिक आख्यानों एवं जनश्रुतियों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए श्री अमित सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, राधौगढ़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी कार्यक्रम की समस्त गतिविधियों के संचालन, पर्यवेक्षण एवं समीक्षा करेंगे।
