Type Here to Get Search Results !

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का जिला स्तरीय शुभारंभ

 विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का जिला स्तरीय शुभारंभ


गुना 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल ‘माई भारत’ (MY Bharat) द्वारा 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।

इसके तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए जिला स्तरीय ऑनलाइन विकसित भारत क्विज एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं।

चयन प्रक्रिया डिजिटल क्विज, निबंध लेखन तथा जिला एवं राज्य स्तरीय प्रस्तुतियों के माध्यम से आगे बढ़ेगी। डिजिटल क्विज का आयोजन 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। जिला एवं राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां नवंबर-दिसम्बर 2026 में होंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का समापन 10 से 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में होगा।

पात्र युवा mybharat.gov.in पर लॉगिन कर अथवा आधिकारिक क्यूआर कोड स्कैन कर क्विज में भाग ले सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.