कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी से दी आर्थिक सहायता
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जरूरतमंद नागरिक की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
आवेदक श्रीमती अनुसुईया पति श्री सत्येन्द्र जाट, निवासी रसीद कॉलोनी ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने का उल्लेख करते हुए आर्थिक सहायता की मांग की थी। आवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। कलेक्टर श्री कन्याल ने आवेदक को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
