परोसें स्वाद और सेहत से भरपूर मटर ब्रॉक्ली सलाद
सामग्री :
1 कप ब्रॉक्ली के टुकड़े,
2 टीस्पून ऑलिव ऑयल,
नमक स्वादानुसार,
लहसुन की 3-4 कलियां,
1 टीस्पून बारीक कटी अदरक,
2 कप उबली हुई मटर,
2 टेबलस्पून नींबू का रस,
1 टीस्पून कसा हुआ नारियल,
कुछ पुदीने की पत्ती या बेसिल,
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर या ऑरेगेनो
विधि :एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें। अब इसमें थोड़ा नमक डालें। जब पानी तेज गरम हो जाए, तब इसमें ब्रॉक्ली डालें। लगभग 5-7 मिनट के लिए इसे ब्लांच करने के बाद निकाल लें।
फ्राइंगपैन में ऑलिव ऑयल डालें। अब बारीक कटे लहसुन और अदरक को सॉते करें। इसमें ब्रॉक्ली डालें और करीब 2 मिनट तक भूनें।
बोल में मटर और ब्रॉक्ली डालें। बची सामग्री डालकर मिलाएं। ऊपर से पुदीना पत्ती से गार्निश करें।

