सामग्री :
पनीर- 1 कप (कद्दूकस की हुई),
सोया- 1 कप (पानी में भिगोए और निचोड़े हुए),
तेल- 2 चम्मच,
प्याज- 1 (बारीक कटा),
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी),
जीरा- 1/2 चम्मच,
हल्दी पाउडर- चुटकीभर,
नमक-स्वादानुसार,
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच,
हरी शिमला मिर्च- 1/2 (बारीक कटी),
ताजी हरी धनिया की पत्ती- गार्निशिंग के लिए,
टमाटर-1/2 (बारीक कटा),
नींबू का रस- 2 चम्मच
विधि :नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज, हरी मिर्च डालकर उसे मुलायम होने तक भूनें।अब इसमें जीरा पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर डालकर और एक मिनट तक पका लें।
अब इसमें पनीर, सोया, गरम मसाला और शिमला मिर्च डालें। अच्छे से मिक्स करके 7-8 मिनट और पकाएं। शिमला मिर्च को पूरी तरह नहीं पकाना है।
स्वादानुसार नमक मिलाएं।
अब एक सर्विंग बाउल में निकालें ऊपर से हरी धनिया की पत्ती, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर सर्व करें। रोटी, चावल किसी के भी साथ इसे खाया जा सकता है।

