Type Here to Get Search Results !

मार्केट कमेटी की लापरवाही से कॉलेज ग्राउंड में पानी भरा

गेहूं खरीद केंद्र बंद होने के दो महीने बाद भी मार्केट कमेटी ने कॉलेज मैदान की टूटी दीवार और मैदान के गड्ढों की कोई सुध नहीं ली है। गुरुवार सुबह क्षेत्र में हुई बारिश से मैदान पानी से भर गया है।

राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में रोजाना अभ्यास करने वाले युवा सुमित, अक्षय, मोहित चौहान, चैनपाल, कमल, सोनू, जोगेंद्र, सुरेंद्र, हरीश, वीरेंद्र, गोपाल, हेमू और तोता ने बताया कि खेल मैदान में दो महीने पहले गेहूं की सरकारी खरीद की गई थी। खरीद केंद्र के लिए मार्केट कमेटी ने दो- तीन जगह से खेल मैदान की उत्तरी दिशा की दीवार को गिराया था।

खेल मैदान में गेहूं से भरे ट्रक निकलने से लेवल भी बिगड़ गया है। हर साल मार्केट कमेटी द्वारा ही खेल मैदान की तोड़ी जाने वाली दीवार और मिट्टी डलवा कर लेवल करवाया जाता रहा है। लेकिन अब की बार दो महीने बाद भी कोई सुध नहीं ली गई है। युवाओं ने ही खेल मैदान की सफाई करके थोड़ा बहुत अभ्यास के लिए मैदान तैयार किया था। लेकिन बारिश से हालत ओर अधिक खराब हो गई है।

युवाओं ने बताया कि तीन दिन पहले ही पंचायत ने खेल मैदान में 40 के लगभग गिली काली मिट्टी की ट्राली डलवाई थी। जेसीबी मशीन से मिट्टी को रेस ट्रैक पर बिछाया गया था। युवाओं ने बताया कि मिट्टी ज्यादा गिरने से आज सुबह हुई बारिश से पानी खेल मैदान में जमा होने से कीचड़ बन गया है। इतने कीचड़ में अभ्यास नहीं किया जा सकता है।

एक्सईन को पत्र लिख रखा है : मार्केट कमेटी सचिव
इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव सुरेश खोखर से पूछा गया कि खरीद पूरी होने के दो महीने बाद भी तोड़ी गई दीवार और खेल मैदान ठीक नहीं करवाया गया है। सचिव ने बताया कि उन्होंने इस बारे में मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईन को पत्र लिखा था। खेल मैदान का काम मार्केटिंग बोर्ड को करवाना है। कल दोबारा से पत्र लिखा जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बौंदकलां। मार्केट कमेटी की लापरवाही से खेल मैदान में भरा बरसाती पानी दिखाते हुए युवा।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hQpRXy
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.