असामाजिक तत्वों द्वारा देश के महापुरुषों के फोटो फाड़ने का मामला आया है प्रकाश में
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं
ने पुलिस को
ज्ञापन दे,आरोपियों
को जल्द पकड़ने
की की है
मांग
मण्डीदीप - जिला संवाददाता
नगर के वार्ड 11 मंगल बाजार स्तिथ तक्षशिला विद्या भवन हायर सेकेंडरी स्कूल मंडीदीप में पिछले सप्ताह कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा परिसर में लगे स्वामी विवेकानद के विशाल पोस्टर सहित विभिन्न कक्षाओं में लगे महापुरुषों के चित्रों को छतिग्रस्त कर जमीन पर फेंकर लातों से रौंदा गया है l विद्यालय के संचालक शरद भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉक डाउन के चलते विद्यालय पूर्ण रूप से बंद है स्टाफ का भी अवकाश चल रहा है ,इसी का फ़ायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने यह घिनोना कृत्त किया है इसकी जानकारी जब शाळा में पूर्व छात्र रहे कुछ एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लगी तो वे आंदोलित हो गए तत्काल उन्होंने ज्ञापन बनाया और जल्द कार्यवाही नहीं हो पाने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है l कार्यकर्ताओं का कहना है कि महापुरुषों के अपमान को संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा l




