2944 कोरोना पॉजीटिव मरीज उपचार के बाद हुए स्वस्थ्य, जिले में 189 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
रायसेन जिले में अभी तक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कुल 4091 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार 2944 कोरोना पॉजीटिव मरीज उपचार उपरांत स्वस्थ्य हो गए हैं। जिले में कुल 1096 एक्टिव केस है जिनका उपचार किया जा रहा है तथा 51 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु हुई है।
जिले में अभी तक कुल 74007 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए जिनमें जिले के 3339 तथा जिले से बाहर 752 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुई। इसी प्रकार 67387 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है तथा 1605 सेम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। इनके अतिरिक्त 523 सेम्पल रिजेक्ट हो गए हैं। होम कोरेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों एवंआम जनता के स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन में टेलिमेडिसिन हेतु मोबाईल, व्हाट्सएप नम्बर 8223991808, 8224041801 जारी किया गया है। इन नम्बरों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।

