अभि तक मिले 4215 कोरोना पॉजीटिव मरीजों में से 51 की मौत और 2998 उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर लौटे घर,बाकी का इलाज जारी
रायसेन /मंडीदीप - रायसेन जिले में अभी तक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कुल 4215 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार 2998 कोरोना पॉजीटिव मरीज उपचार उपरांत स्वस्थ्य हो गए हैं। जिले में कुल 1166 एक्टिव केस है जिनका उपचार किया जा रहा है तथा 51 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। जिले में अभी तक कुल 74509 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए जिनमें जिले के 3452 तथा जिले से बाहर 763 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुई। इसी प्रकार 67931 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है तथा 1402 सेम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। इनके अतिरिक्त 569 सेम्पल रिजेक्ट हो गए हैं। होम कोरेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों एवं आम जनता के स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन में टेलिमेडिसिन हेतु मोबाईल, व्हाट्सएप नम्बर 8223991808, 8224041801 जारी किया गया है। इन नम्बरों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।
सोर्स -https://www.dprmp.org/NewsDetail.aspx?newsid=1024456&disid=2

