मंडीदीप पुलिस जगह - जगह मुस्तैद, बेरियर लगाकर करा रहे हैं लॉक-डाउन का कड़ाई से पालन
मंडीदीप - इन दिनों नगर के दोनों थानों की पुलिस बड़ी सख्ती के साथ लॉक-डाउन का पूर्ण पालन कराने में सफल रही है l सतलापुर थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने पहले दिन से ही सतलापुर और राहुल नगर बस्ती के सभी मुख़्य मार्गों को सील कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में अपनी महती भूमिका निभाई है वहीं मंडीदीप थाना प्रभारी कुँवर सिंह मुकाती के कुशल प्रबंधन से नगर के प्रमुख शनिवार और मंगलवार बाजार सहित रैलवे स्टेशन रोड, पिपलिया गज्जू रोड,
इंदिरा नगर, पटेल नगर, आदि स्थानों के मुख़्य मार्गों को बेररिकेट्स लगाकर चार पहिया वाहनों को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है l पुलिस की इस सख्ती का ही नतीजा है की इतनी घनी आबादी के होते हुए भी यहाँ संक्रमितों की संख्या में तीव्र उछाल नहीं आया है l
स्वास्थ्य विभाग का अमला भी हर आपात परिस्थिति से निपटने मुस्तैद है l नगर परिषद् सी एम ओ सुधीर उपाध्याय के सख्त निर्देशों का पालन किया जाना भी संक्रमण के नियंत्रण में कारगर साबित हो रहा है l इससे पूर्व नगर के दो युवा व्यवसायी महेंद्र जाट और
सुनील पाल
सुनील पाल के संक्रमित होकर निधन हो जाने पर जहाँ नगर के व्यवसायियो में भय का माहौल व्याप्त हो गया था उसे कम करने में स्थानीय प्रशासन कुछ हद तक सफल हुआ है l




