Type Here to Get Search Results !

यूरोप से अमेरिका तक रेस्त्रां, बार खुले; सड़कों पर अब पहले जैसी चहल-पहल

 

कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच कई देशों से राहतभरी खबरें आई हैं। कई देशों ने धीरे-धीरे ही सही, लंबे लॉकडाउन के बाद अनलॉक करना शुरू कर दिया है, ताकि महामारी से थमी जिंदगी पटरी पर आ सके। इसमें ब्रिटेन और अमेरिका सबसे आगे हैं, तो फ्रांस, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क जैसे देशों में भी रेस्त्रां, स्कूल, दुकानें, बार और अन्य सुविधाएं दोबारा खोल दी गई हैं। हालांकि कई जगहों पर इन्हें शर्तों के साथ खोला गया है, लेकिन इतनी आजादी ने भी लोगों को खुशियां मनाने का मौका तो दे ही दिया है...

ब्रिटेन

ब्रिटेन में वीकेंड मस्तीभरा रहा। रेस्त्रां, बार, म्यूजिक हॉल खचाखच रहे। लोगों ने लंबे समय बाद मिली आजादी यानी अनलॉक का जश्न सड़कों पर मनाया। सरकार 19 मई तक लॉकडाउन खत्म करना चाहती है।

अमेरिका

अमेरिका में डिज्नीलैंड 412 दिन से बंद थे। खुले तो कई लोग भावुक होकर रोए। डिज्नी का स्टाफ भी लोगों को देख आंसू नहीं रोक सका।

फ्रांस

सोमवार से अनलॉक का अगला चरण शुरू हुआ। सेकंडरी और हाईस्कूल खोले गए। 10 किमी तक का ट्रैवल बैन हटाया यानी अब आने-जाने की छूट है। पर वर्क फ्रॉम होम, 7 बजे बाद कर्फ्यू लागू रहेगा।

ग्रीस

ग्रीस में 6 महीने बाद कैफे, रेस्त्रां फिर से खुल गए हैं। लॉकडाउन में ढील के बाद ऐतिहासिक स्थलों, रेस्त्रां और कैफे में लोग परिवार के साथ पहुंचे। यहां 3.46 लाख लोग संक्रमित, 10 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं

Source=https://pradeshlive.com/news.php?id=restaurants-from-europe-to-america-bars-open-on-the-streets-now-as-before-295655

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.