Type Here to Get Search Results !

ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिये इंजेक्शन की उपलब्धता के उठाये गये कदम


राज्य शासन द्वारा ब्लैक फंगस (म्यूकारमाइकोसिस) के उपचार के लिये इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी की सुगम उपलब्धता के प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। जरूरतमंदों को इंजेक्शन आसानी से, सही दरों पर उपलब्ध हो सकें, इसके लिये औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिये गये हैं कि इंजेक्शन की कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखें। प्रदेश में आज दिनांक तक 5 हजार 708 एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जो निर्धारित मापदण्ड के अनुसार निजी और शासकीय चिकित्सालयों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

source=https://www.dprmp.org/NewsDetail.aspx?newsid=1045250&disid=2

    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.