Type Here to Get Search Results !

भोपाल पुलिस एक्टिव मोड में,अपराधों पर नियंत्रण हेतु सघन वाहन चैकिंग व धरपकड़ अभियान जारी

अपराधों पर नियंत्रण व कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु भोपाल पुलिस द्वारा सघन वाहन चैकिंग व धरपकड़ अभियान जारी




भोपाल -  शहर पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण व फरार, ईनामी आरोपियों अथवा बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ भोपाल पुलिस द्वारा विगत दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अवैध शराब तस्करी व विक्रय करने वालों व जुआ, सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। वाहन चोरी, लूट व नकबजनी आदि घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थान, होटल, रेस्टोरेंट, वाहन पार्किंग, धार्मिक स्थल आदि को नियमित चेक किया जा रहा है। जिसमे भोपाल के विभिन्न थानों की पुलिस को इस मकसद में बड़ी सफलता प्राप्त हो रही है ।

शहर के विभिन्न स्थानों और चौराहों पर थाना व यातायात पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों व संदिग्ध वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है एवं  धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरन्तर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बगैर मास्क घूमने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों  व दुकानदारों को शासन के दिशा निर्देशों  का पालन करने एवं कोरोना नियंत्रण में सहयोग करने हेतु समझाइस  भी दी जा रही है।

 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.