Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस के 10 और नेताओं ने भी थामा BJP का दामन


रायपुर । कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे 10 और कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। मनहरे तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वो सतनामी समाज के संरक्षक भी हैं। बीजेपी में शामिल होने मनहरे गुरुवार को ही दिल्ली रवाना हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में मनहरे रायपुर जिले की आरंग सीट से प्रबल दावेदार थे। हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह शिव डहरिया को टिकट दिया था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.