मंडीदीप निवासी व्यवसायी ने की खुदकुशी: लॉकडाउन की वजह से
कोल्ड ड्रिंक के व्यापार में घाटा होने की आशंका,जांच में जुटी पुलिस
मिसरोद टीआई निरंजन शर्मा ने बताया कि सौम्या फॉर्च्यून हेरिटेज कैंपस 11 मील निवासी रमाकांत वर्मा पिता हेमराज वर्मा मूलत: मंडीदीप के रहने वाले थे। वह तीन पार्टनर के साथ कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करते हैं। उनकी फैक्ट्री है। रक्षा बंधन में उनकी पत्नी मंडीदीप अपने मायके गई हुई थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह मायके से घर लौटी। यहां, उसे फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
उसने पति को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, फोन लगाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। पत्नी ने तुरंत ही दरवाजा नहीं खोलने की बात अपने रिश्तेदार सुमित वर्मा को दी। सुमित वर्मा भी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला गया।
जहां, अंदर कमरे में रमाकांत का शव रस्सी के फंदे पर पंखे पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वर्मा के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को पूरा दिन बाहर नहीं निकले। आशंका है कि दिन में ही उन्होंने खुदकुशी कर ली होगी।
पार्टनर समेत परिजनों के होंगे बयान-


