आगर-मालवा, 12 नवम्बर/ गोपाष्टमी पर्व पर शुक्रवार को गौ-अभ्यारण्य सालरिया में गौ-पूजन किया गया। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा विधायक सुसनेर श्री विक्रमसिंह राणा व जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी ने जन कल्याण व जिले की जनता की सुख-समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायों की पूजा-आराधना कर आहार खिलाया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, एसडीएम सुसनेर श्री सोहन कनास, डिप्टी डायेरक्टर पशु चिकित्सा डॉ. एसव्ही कोसरवाल, जनप्रतिनिधिगण सर्वश्री डॉ गजेंद्र सिंह चन्द्रावत, पवन शर्मा, मुकेश हरदेनिया, बाबूलाल यादव, सुरेश गुहाटिया, पीरूलाल गुहाटिया, राधेश्याम यादव, समर्थ चंदेल जिला अधिकारी, गौ-अभ्यारण्य का स्टॉफ उपस्थित रहा।
क्रमांक. 110ध्नवम्बथ्रध्2021

