जीरापुर(सं.):-स्थानीय आवास कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय सेवा केंद्र पर दीपावली पर्व को दीप महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। ब्रम्हाकुमारी नम्रता दीदी एवं सीमा दीदी द्वारा दीपावली महोत्सव का महत्व बताते हुए कहा गया कि दीपावल के दो दिन पहले धनतेरस एवं एक दिन पहले रूप चौवदस मनाते हैं रूप चौवदस पर मनुष्य को सुंदरता मिलती है इसका अर्थ है कि हम अपने अंदर के गुणों को विशेषताओं को ऐसे सुंदर सजाएं जो रूप चौवदस की तरह चमकने लगे। दीपावली के दिन घर-घर खुशियों के दीप जलाएं उस दिन दीपदान भी करें अपने घरों में श्रेष्ठ धन, ज्ञान,यश,धन और समृद्धि रूपी मां लक्ष्मी का आह्वान करें और एक दूसरे को खुशी रूपी मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करें।दीप महोत्सव की शुरुआत ब्रह्माकुमारी आश्रम पर महालक्ष्मी आरती पुर्व मण्ड़ी अध्यक्ष कमलसिंह पवांर,समाजसेवी दिनेश जमींदार,राजेश राठौर,आश्रम संचालिका नम्रता दीदी,सीमा दीदी, आश्रम से जुड़े सदस्य महिला पुरुष बड़ी संख्या में भैय्या बहन उपस्थिति रहे।
संचालिका नम्रता दीदी ने अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की

