Type Here to Get Search Results !

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन निर्वाचन प्रक्रिया को बारिकी समझें, जो शंका है, उसका मौके पर समाधान करे - कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी क्रमांक-1 को बताए चुनावी दायित्व



     आगर-मालवा, 17 दिसम्बर/ आगर-मालवा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-01 को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण पुष्पा कान्वेंट स्कूल आगर में दो सत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर्स ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01 को जो दिशा निर्देश व दायित्व आयोग के द्वारा सौंपे गए है उन सबसे बखूबी अवगत कराते हुए आयोग की मंशा अनुसार कार्यो का संपादन समय-सीमा में निष्पक्ष होकर करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सभी सेक्टर अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने प्रशिक्षण स्थल का भ्रमण कर प्रशिक्षणार्थियों को स्थानीय निर्वाचन की प्रक्रिया को बारिकी से समझने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण जितना गंभीरता से लिया जाएगा, चुनावी कार्यां में उतनी ही आसानी होगी। सभी प्रशिक्षणार्थी अपने दायित्वों से भलीभांति अवगत होते हुए आयोग के निर्देशन में कार्य करें। प्रशिक्षण को लेकर जो भी शंका हो उसका मौके पर समाधान कर ही प्रशिक्षण स्थल को छोड़े। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री डीएस रणदा, एसडीएम श्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, तहसीलदार श्री दिनेश सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
 प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि पंचायत निर्वाचन में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान मतपत्र के माध्यम से होगा, जबकि जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन हेतु ईव्हीएम के माध्यम से मतदाता अपने मतो का प्रयोग कर सकेंगे। एक मतदाता को चार मत देने होंगे जिसमें दो ईव्हीएम से और दो मत पत्र से, इसकी सूचना सभी मतदान केन्द्रों पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों के दायित्वों की जानकारी देते हुए मतदान से पूर्व मॉकपोल कराना, ईवीएम की तैयारी, मतपेटी व मतपत्र का उपयोग, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति, मतदान के दौरान आने वाली कठिनाइयों का निराकरण कैसे किया जाए, इस बात की जानकारी दी गई। इसके अलावा मतदान स्थल पर की जाने वाले सरपंच व पंच पद के मतों की गणना को लेकर भी अधिकारी, कर्मचारियों को बारिकी से जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मौके पर किया गया।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.