सफलता चालीसा पुस्तक का विमोचन सम्पन्न
- हनुमान से मिली इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा
आध्यात्मिक व्याख्याता आनंदश्री दिनेश गुप्ता द्वारा लिखित 15वी और ऑथर्स ट्री प्रकाशन के माध्यम से प्रकाशित पुस्तक सफलता चालीसा का विमोचन मुम्बई के ताज होटल में सम्पन्न हुआ। नामी गिरामी उद्योगपतियों, सिनेमा के हस्तियों द्वारा पुस्तक को सभी के सामने समर्पित किया गया। एक दिन एक सिंद्धान्त ऐसे चालीस दिन की सफलता की यात्रा का मैपिंग इस पुस्तक में दिया गया है।
इस मौके पर लेखक दिनेश गुप्ता ने कहा कि सफ़लता ऐसे ही प्राप्त नही होती, इसके कुछ सिंद्धान्त, नियम और सूत्र होते है। इसी सिंद्धान्त का पालन करते हुए कोई भी व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है।
आगे उन्होंने कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के बाद आप क्या बनते हो यह महत्व पूर्ण है। यह पुस्तक के सिंद्धान्त बहुत सरल है। दिनेश गुप्ता की यह 15वी पुस्तक है।
सभी अथितियो ने इस पुस्तक की प्रशंसा करते हुए हर उस व्यक्ति को यह पुस्तक पढ़नी चाहिए जो सफ़ल होना चाहता है।
