Type Here to Get Search Results !

आगामी जिला पंचायत, जनपद पंचायत के चुनाव को लेकर भाजपा आगर विधानसभा की बैठक सम्पन्न।

आगर मालवा। जिला पंचायत, जनपद पंचायत के चुनाव के संबंध में विधानसभा क्षैत्र की जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी,जिला महामंत्री कैलाश कुभंकार, ओम मालवीय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।जिसमें जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 6 ,7 , और 8 एवं जनपद वार्ड क्रमांक 1 से 16 वार्डों के उम्मीदवारों पर संगठन द्वारा चर्चा कर विचार विमर्श कर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की गई।और श्री बरखेडी ने कहा कि गैर दलीय आधार पर होने वाले इन चुनावों में ग्रामीण कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।मंडल स्तर के पदाधिकारियों को ध्यान रखना होगा कि एक ही सीट से पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने न हो जाएं। ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर समन्वय बनाया जाए। भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को आगर विधानसभा क्षैत्र की बैठक को सम्बोधित किया।और आगे कहा कि पार्टी के चिन्ह परनही होने के बावजूद ये चुनाव पंचायती राज व्यवस्था में महत्वपूर्ण है। इस दौरान भाजपा नेता मनोज ऊंटवाल,संतोष गोयल,बाबुलाल यादव,चेनसिंह सिसोदिया,मंयक राजपूत, सतीश शास्त्री, अशोक प्रजापत,मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव,राजेश गोयल,अजय जैन,रामप्रसाद मेवाडा,महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.