शाजापुर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह
शाजापुर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
जनता दरबार का किया गया आयोजन
सारंगपुर।।शाजापुर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन संतोष कुमार सिंह द्धारा जनता दरबार का आयोजन कर पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली वही इस मौके पर पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे पुलिस लाइन ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन कर विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार पुलिस आम लोगों का सहयोग एवं मदद कर लोगों की जान बचाई जा सकती है इस पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया व पुलिस कर्मियों ने उन्हें परेड कर सलामी दी
कोई उन्होंने कहा कि जो नेशनल हाईवे पर ट्रक कटिंग की वारदातें होती है उसको लेकर पुलिस एक रणनीति बनाएं एवं ऐसे गिरोह जो ट्रक कटिंग की वारदात को अंजाम दे रहे उन्हें पकड़ कर सलाखों में भेज जिससे जिले में आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे
इस मौके पर महानिरीक्षक ने शाजापुर पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
