Type Here to Get Search Results !

पड़ाना कस्बे में झिरी स्थान स्थित नरसिंह मंदिर श्री मद्भागवत कथा


सारंगपुर।।पड़ाना कस्बे में झिरी  स्थान स्थित नरसिंह मंदिर श्री मद्भागवत कथा पंडाल परिसर में श्याम परिवार एवं पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा एक शाम खाटू वाले श्याम के नाम भजन संध्या आयोजित की गई।भजन गायक लवप्रीत विश्वकर्मा देवास ने श्रोताओं को आनंद से सराबोर कर दिया तथा सज धज कर आए राधा कृष्ण सहित भक्तों को भजनों पर झूमने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान बाबा के भक्तों ने देर रात तक ठिठुरती हुई सर्दी में मधुर भजनों का आनंद लिया भजन संध्या के प्रारंभ में भजन गायक प्रदीप परमार इंदौर एवं प्रेम शर्मा सारंगपुर के द्वारा गणेश वंदना के भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की श्याम परिवार के लोगों ने भजन गायक सहित संगीतकारों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया शाम 8:00 बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा इस दौरान बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया एवं अखंड ज्योत जलाई गई जिसके दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।भजनों के दौरान भजन गायक प्रेम शर्मा सारंगपुर इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना मरते दम तक सेवा में लगाये रखना एवं मनोज पुष्पद पड़ाना के द्वारा कीर्तन की है रात बाबा घर आना पड़ेगा एवं मुख्य भजन गायक लवप्रीत विश्वकर्मा के द्वारा बांस की बांसुरिया पे घणो इतरावे हीरा मोतिया की तू होती है तो तू कई करतो सहित बाबा खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया इस दौरान बड़ी संख्या में बाबा खाटू श्याम के प्रेमी भजन संध्या में सम्मिलित हुए।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.