Type Here to Get Search Results !

क्षेत्रीय विधायक विपिन वानखेड़े ने बड़ौद में गल्ला व्यापारी की हत्या करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना दिया।



प्रेस विज्ञप्ति

क्षेत्रीय विधायक विपिन वानखेड़े ने बड़ौद में गल्ला व्यापारी की हत्या करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना दिया।


-- जिले में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। गुंडे प्रवृति वाले लोग क्षेत्र में पैर पसार रहे हैं, हत्या, चोरी जैसी अनेक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। गत 13 तारीख सोमवार दोपहर में दिनदहाड़े बडौद में गल्ला व्यापारी की चाकूओं से वार कर व्यापारी प्रवीण जैन की अज्ञात बदमाश द्वारा हत्या कर दी गई। कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक हत्या के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके विरोध में आज क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने बडौद थाने मे धरना दिया, आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी। विधायक विपिन वानखेड़े ने पुलिस प्रशासन को 03 दिनों आरोपी को पकड़ने की चेतावनी देते हुए धरना प्रदर्शन को स्थगित किया।

 -- विधायक विपिन वानखेड़े ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आगर जिले में लगातार अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है, प्रतिदिन हत्या, चोरी जैसी अनेक घटनाएं घटित हो रही है। बड़ौद नगर में दिनदहाड़े व्यापारी की चाकूओं से हत्या कर दी गई पुलिस प्रशासन क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर मौन बैठा है। आगर जिले में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग खुलेआम घूम रहे हैं। क्षेत्र में प्रतिदिन हत्या, चोरी अनेक घटनाएं घटित हो रही है। आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि है अगले 03 दिनों में गिरफ्तार किया जाए अन्यथा 19 तारीख को अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.