सारंगपुर।। शनिवार को सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई। सर्दी से बचाव को लेकर अभी तक नगरपालिका सारंगपुर द्धारा कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे के भीतर मौसमजनित बीमारी से मरिजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
मौसम में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। शुक्रवार की रात से शीत लहर हवा चलने के कारण शनिवार पूरे दिन मौसम सर्द रहा। कभी बदली तो कभी धूप रही। इसने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। इन सबके बीच अभी तक बचाव के प्रबंध नदारद है। न तो कहीं पर अलाव का प्रबंध किया गया है न ही रैन बसेरे का इंतजाम ठीक किया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सांस, झटका आने व अन्य दिक्कतों से परेशान मरीजों का अस्पतालों मे आनाजाना लगा हे।
डां, मनीष चौहान का कहना है कि बदलते मौसम को देखते हुए हृदय व सांस रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मार्निंग वाक करने से बचें। साथ ही गर्म कपड़े पहनें।
बाल रोग विशेषज्ञ डा.अंकित यादव का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को निमोनिया का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। बच्चों की साफ सफाई से लेकर खानपान पर विशेष ध्यान दें। बच्चे को कोई समस्या हो तो चिकित्सक को अवश्य दिखाएं।
