जीरापुर(सं.):-निरोगधाम जन कल्याण सेवा संस्थान एवं केशव चवनप्राश आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अकलेरा झालावाड़ के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्रीय योग " चव्यनप्राश" पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें रस शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ राजेश धाकड़ ने चव्यनप्राश के निर्माण एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चव्यनप्राश आँवला एवं अन्य 36 आयुर्वेद औषधियों से बनाया जाता है जिसे 5 से 10 ग्राम नित्य रूप से सेवन करने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं श्वास रोगों में अतिउपयोगी है इसी कड़ी में संस्थान द्वारा 100 किलो चव्यनप्राश का निर्माण किया गया इस कार्य में प्रोफेसर डॉ अनुपम पाठक,डॉ स्नेहदीप सोनी,डॉ प्रवीण कुमार,डॉ सुनीता डुडी,डॉ रीना गौतम,डॉ जगदीश प्रसाद शर्मा,डॉ योगेश राजपुरोहित,डॉ मुकेश सैनी एवं संस्थान के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो:-संलग्न
