* सारंगपुर।।पंचायत चुनाव 2021 -22 के मद्देनजर*आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के द्वारा अवैध मदिरा व्यवसाय एवं नकली मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़ हर्ष दीक्षित के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी राजगढ़ केदार सिंह मैकाले के मार्गदर्शन में राजगढ़ जिले में अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.12.2021 को सारंगपुर वृत्त क्षेत्र में वृत्त प्रभारी श्रीमती पूजा चंद्रन वर्मा के द्वारा पचोर क्षेत्र मे पुरानी पचोर, नदी किनारे, मैला ग्राउंड ,शमशान घाट के पास, मंडी के पीछे, ग्राम लालपुरा,चाकरोध, ग्राम लखेसरा मे संदिग्ध कुल 9 स्थलों पर दबिश दी । दबिश में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 7 आपराधिक प्रकरणों में कुल लगभग 109 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त हुयी,खाली तलाशी भी बनायी गयी।
कार्यवाही के दौरान जप्त अवैध मदिरा व समस्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21800 /- है ।
उपरोक्त सयुक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक खिलचीपुर वृत प्रभारी मनोज दुबे, राजगढ़ वृत प्रभारीअंकित चौहान, नरसिंहगढ़ वृत प्रभारी सुश्री ममता गौर,आबकारी मुख्य आरक्षक मोहन यादव, आरक्षक गौरीशंकर विजयवर्गीय का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा l
