खबरों में हमारा शहर नरसिंहगढ संवाद दाता राजू बैरागी
भविष्य का भारत मेरी दृष्टि में विषय पर 150 छात्र छात्राओं ने लिखे पीएम को पोस्ट कार्ड
सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य रविन्द्र यादव ने बताया कि विद्या भारती द्वारा देश भर में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिरो के छात्र छात्राओं द्वारा भविष्य का भारत मेरी दृष्टि में विषय पर 75 लाख पोस्ट कार्ड लिखकर भेजे जाने की योजना है जिसमे भागीदारी करते हुए नरसिंहगढ़ शिशु मंदिर के कक्षा 4 से लेकर कक्षा 10 वी तक के विद्यार्थियों ने अपने अपने विचारों पर पोस्टकार्ड लिखे जिन्हें प्रधामनंत्री मोदी को भेजा जायेगा ।
