आगर-मालवा, 18 दिसम्बर/ वित्तीय विभाग भारत सरकार एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति भोपाल के निर्देशानुसार जिले के पशुपालकों एवं मत्स्यपालकां को केसीसी जारी करने हेतु जिले के बैंक शाखाओं द्वारा शनिवार को पशु चिकित्सा कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पशुपालन को केसीसी के बारे में जानकारी देते हुए उनके केसीसी प्रकरण तैयार किए गए। विदित हो कि बैंक शाखाओं द्वारा प्रति शुक्रवार को निरन्तर 03 माह का पशुपालकों को केसीसी प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे। शुक्रवार को बैंक अवकाश होने से शनिवार को यह शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उप संचालक पशुपालन डॉ. एसव्ही कोसरवाल एवं एलडीएम एसएस कटारा सहित बैंकर्स उपस्थित रहे।
