Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज को पुराने दिन याद दिलाएः वक्त बदलता है, सब की जिंदगी में एक दिन भूतपूर्व होना लिखा है

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता , राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मिलने का समय नहीं दिए जाने के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पुराने दिन ट्विीट के माध्यम से याद दिलाए। विवेक तन्खा ने ट्विीट करते हुए कहा कि वक्त सभी का बदलता है, सब की जिंदगी में एक दिन भूतपूर्व होना लिखा है। शायद शिवराज सिंह चैहान को याद नहीं होगा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ तो उस वक्त के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनकी मदद की थी हवाई जहाज से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दिग्विजय सिंह ने की थी। शर्म की बात है कि मदद करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
 नरसिंहपुर जिले से राजकुमार दुबे की खास रिपोर्ट


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.