Type Here to Get Search Results !

महिला दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 महिला दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।



आरोन- कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले की महिला हितैषी पंचायत झाझोंन जनपद आरोन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन सरपंच श्रीमती संध्या यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जबकि  अध्यक्षता जिला पंचायत आरजीएसए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश सैनी एवं विशेष अतिथि के रूप में शिक्षक किरण नरवरिया, संगीता बुनकर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी बाई सेन,चंदा बाई सहारिया रही। जिसमें जिला समन्वयक आरजीएसए संदीप मेहरा द्वारा संचालन करते हुए महिला दिवस की रूपरेखा बताई गई। तत्पश्चात ग्राम पंचायत की बेटी आस्था लोधी,आरुषी यादव का सम्मान किया गया एवं रंगपंचमी का उत्सव भी गुलाल लगाकर व शुभकामनाएं देकर मनाया गया। 

अतिथि उद्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर होने,समानता का अधिकार, नौ थीम, सतत् विकास के लक्ष्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मण यादव, ब्लॉक समन्वयक जीतू रघुवंशी,सचिव हरिप्रसाद भार्गव ,ग्राम रोजगार सहायक वेदप्रकाश शर्मा सहित विभिन्न संख्या में ग्रामीण जन,महिलाए उपस्थित रही। अंत में महिला दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.