भैसाना में श्री राम महायज्ञ के अवसर पर
जेपी कॉलेज के सामने रेल लाइन पर अस्थाई रेल का गेट बनाने की मांग ।
विजय कुमार जैन ने मांग पत्र भेजा
राघौगढ़
। सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने मांग की है कि राघौगढ़ तहसील के ग्राम भैंसाना में मई 2026 में आयोजित श्री राम महायज्ञ के विराट आयोजन के अवसर पर यात्रियों को आवागमन की सुविधा के लिए जेपी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने रेल लाइन पर अस्थाई रेल गेट का निर्माण कराया जाए ।
विजय कुमार जैन ने श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राज्यसभा को भेज विस्तृत पत्र के आंजनैय सेवा समिति हनुमान धाम भैंसाना के प्रमुख पंडित बृज किशोर पारीक उर्फ गुड्डा महाराज का पत्र संलग्न किया है। पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम भैसाना स्थित हनुमान आश्रम पर आगामी 18 से 28 मई 26 तक 151 कुंडीय श्री राम महायज्ञ, 108 रामायण पाठ 108 भागवत का मूल पाठ, 108 अखंड ज्योति एवं सवा करोड़ शिवलिंग अभिषेक, 4वेद, 6 शास्त्र, 18 पुराण का पाठ, भगवान के विराट स्वरूप की झांकी दर्शन सहित अनेक आयोजन का धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से लगभग 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। मांग की गई है कि रुठियाई मक्सी रेल लाइन पर जेपी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक जो मार्ग है उस मार्ग पर 100 फीट चौड़ा अस्थाई रेल गेट का निर्माण किया जाए। दुर्घटनाएं नहीं होगी एवं आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा।
विजय कुमार जैन ने पत्र की प्रतिलिपि श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री प्रमोद कुमार खत्री महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे परिमंडल जबलपुर, श्री पंकज त्यागी मंडल रेल प्रबंधक भोपाल को भेज कर अनुरोध किया है इस मार्ग पर अस्थाई रेल गेट का निर्माण रेल विभाग द्वारा जनहित में अप्रैल 2026 में किया जाए।
