Type Here to Get Search Results !

कैंट थानांतर्गत आवासीय परिसर से हुई चोरी का मात्र 24 घंटे में खुलासा

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*



*शातिर चोर सहित चोरी के माल का खरीददार गिरफ्तार कर जेल भेजा*


*आरोपियों से चोरी गया संपूर्ण माल किया बरामद*


             गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील, सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा कैंट थानांतर्गत आवासीय परिसर से हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर ही सफल खुलाशा किया गया है ।  

          उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 मार्च 2026 को फरियादी अजय शर्मा निवासी पिपरई, जिला अशोकनगर द्वारा केंट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुबे फायनेंशियल सर्विसेज मार्केटिंग नाम से कंपनी है, जिसके माध्यम से केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आवासीय परिसर में रिनोवेशन का कार्य कराया जा रहा था । दिनांक 06 मार्च 2026 को रिनोवेशन स्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वहां से लोहे के एंगल, सरिया, नल की टोंटी, गेट सेट, टाइल काटने की मशीन, फर्नीचर मशीन एवं फेवीकोल का डिब्बा आदि सामान गायब था, उक्त सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केंट थाना में अपराध क्रमांक 150/26 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


               पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये जा रहे निर्देशों के पालन में केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की सघन तलाश की, इसमें पुलिस के निरंतर सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही चोरी में अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत की जाकर जिसकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणाम स्वरूप विगत दिनांक 07 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदेही रविशंकर पुत्र प्रभुलाल लोधा उम्र 32 साल निवासी गोपालपुरा, केंट गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी का माल मुकेश रजक निवासी नानाखेडी गुना को बेचना बताया । जिस पर से पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस इजाफा कर आरोपी मुकेश रजक की तलाश की गई और गत दिनांक 08 मार्च 2026 को माल के खरीददार आरोपी मुकेश पुत्र नन्नूराम रजक उम्र 43 साल निवासी आवासीय कालोनी नानाखेडी, कैन्ट गुना को भी गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया संपूर्ण माल एक बुडकटर मशीन, एक स्क्रू ड्राईवर, एक ड्रिल मशीन, 02 ग्राइंडर मशीन, एक फेबीकाल का डिब्बा, 02 रुंदा मशीन, एक रैंची, एक छेनी-हथोडी, 23 कि.ग्राम लोहे का सरिया एवं 20 नग किबाड फिटिंग के कब्जे, 03 गेट सेट, 03 नग टोंटी, 03 शावर कुल कीमती करीब 60 हजार रुपये का जप्त किया गया । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।


               गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सीसीटीव्ही कंट्रोल प्रभारी निरीक्षक विकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रामभरोसा बैरागी,   आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं सीसीटीव्ही कंट्रोल से सउनि भूपेन्द्र सेंगर, आरक्षक नितिन राठौर, महिला आरक्षक साक्षी सिकरवार व महिला आरक्षक प्रिया टुण्डेले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.