Type Here to Get Search Results !

मधुसूदनगढ थानांतर्गत ग्राम गोडिया में पिता पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवदेनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की अपराधियों पर सख्त कार्यवाही*


*शराब के लिए पैसे न देने बियर की बोतल से किया था हमला*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दिकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा शराब के लिए पैसे ने देने पर पुत्र द्वारा अपने पिता के साथ प्राणघातक मारपीट के मामले में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । 


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को फरियादी गोपाल सहरिया निवासी ग्राम गोडिया द्वारा अस्पताल मधुसूदनगढ में घायल अवस्था में रिपोर्ट करते हुए बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 की सुबह उसके बेटे राधेश्याम सहरिया ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे जब उसने पैसे देने से मना किया तो राधेश्याम ने जान से मारने की नियत से उसके सिर में बियर की बोतल मारी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई । इस घटना पर से आरोपी राधेश्याम सहरिया के विरुद्ध मधुसूदनगढ थाने में अप.क्र. 26/26 धारा 109(1), 119(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए । निर्देशों के पालन में मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई और हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर जिनकी तलाश में सघन दविशें दी गईं । जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना पर मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी 1-राधेश्याम पुत्र गोपाल सहरिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम गोडिया थाना मधुसूदनगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।


               मधुसूदनगढ थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप यादव, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप खटीक,  आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक अंकित चतुर्वेदी, आरक्षक शैलेन्द्र गुर्जर एवं आरक्षक अजय रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.