*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में नाबालिगों पर घटित अपराधों में गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
*बालिका को झाबुआ जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को झाबुआ जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जनवरी 2026 की शाम को बमोरी थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 06 फरवरी 2026 को बालिका की मां द्वारा बमोरी थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के पालन में बमोरी थाना पुलिस द्वारा बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए तथा विभिन्न तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर बालिका की सभी संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गई । संकलित सूचनाओं के आधार पर बालिका के झाबुआ जिले में होने की जानकारी प्राप्त होने पर बमोरी थाने से पुलिस की एक टीम झाबुआ पहुंची और आज दिनांक 09 मार्च 2026 को बालिका को झाबुआ जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर गुना लेकर आए एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि दिलीप रघुवंशी, आरक्षक शाहरुख खान, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, महिला आरक्षक रीनू निगवाल एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
