विश्व उपभोक्त दिवस 15 मार्च के लिये राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार के
लिये प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। राज्य स्तरीय उपभोक्ता संरक्षण के
क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था या व्यक्ति 1 जनवरी 2021 से
31 दिसम्बर 2021 के दौरान प्रत्येक माह में की गई गतिविधियों के प्रमाण
और विस्तृत विवरण सहित जिला कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में 27 जनवरी
2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। विलंब से प्रस्तुत आवेदन स्वीकार
नहीं किये जाएंगे। आवेदन में उपभोक्ता की समस्या एवं शिकायतों के
प्रतितोषण, प्रश्नमंच, प्रदर्शनियों का आयोजन, संगोष्ठियों, उपभोक्ता
मेला, नुक्कड़ नाटक, ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता के लिये
प्रयास करना आदि का विवरण देना होगा। उपभोक्ता हित में संबंधित विषय तथा
संस्था का पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। संस्था, व्यक्ति
द्वारा उपभोक्ता हित, उपभोक्ता फोरम में किये गये कार्य प्रयास, आदिवासी
पिछड़े क्षेत्र में कार्यरत संगठनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
राज्य स्तरीय पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार में एक लाख 11 हजार रूपए और
प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार में 51 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र एवं
तृतीय पुरस्कार में 25 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
राज्य स्तरीय पोस्टर एवं निबंध पुरस्कार
उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागृति उत्पन्न करने एवं छात्र - छात्राओं को
प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलों में 27 जनवरी 2022 तक जिला शिक्षा
अधिकारी के सहयोग से शालाओं में राज्य स्तरीय पोस्ट एवं निबंध
प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में जिलों से
प्राप्त उत्कृष्ट पोस्टर एवं निबंध प्रतिविष्टयों को राज्य स्तरीय
पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार में 6 रूपए, द्वितीय पुरस्कार में 4
हजार एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप 2 हजार रूपए नगद एवं सभी को प्रशिस्त
पत्र भी दिया जाएगा।
संभाग स्तरीय पुरस्कार
संभाग स्तरीय पुरस्कार का अधिकार एवं विषय भी राज्य स्तरीय पुरस्कार की
तरह ही रहेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 11
हजार रूपए एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपए एवं सभी को प्रशस्ति पत्र भी
दिया जाएगा। चयन समिति द्वारा पुरस्कार के लिए आवेदक, स्वैच्छिक उपभोक्ता
संगठन अथवा व्यक्तियों के योगदान को एक या अधिक कार्य क्षेत्रों के आधार
पर परखा जाएगा।
