कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे द्वारा लोगों की समस्याओं, शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में जो आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, बीमारी में सहायता, बीपीएल राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण तथा विद्युत बिल से संबंधित थे। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
पीआरओ/स0क्र0 26/01-2022
