Type Here to Get Search Results !

56 रोगियों का परीक्षण कर औषधियों का किया वितरण

खरगाने 28 मार्च 2022। आयुष विभाग के मंत्री एवं प्रमुख सचिव सह आयुक्त के आदेश के 

परिपालन में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव 

आसलकर के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय रतनपुर द्वारा ग्राम बेलसर बेड़ीपुरा 

में निशुल्क आयूर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एएमओ डॉ . 

अर्चना चौहान एवं सीएचओ डॉ. विनोद परिहार द्वारा 56 रोगियों का परिक्षण कर आयुर्वेद 

औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप, ज्वर, संधिवात, त्वचा 

रोग, मधुमेह, कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शिविर में औषधालय 

का समस्त स्टॉफ एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान रहा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.