Type Here to Get Search Results !

फोटोयुक्त मतदाता सूची के लिए स्टेंडिंग समितियों का गठन

खरगोन 21 मार्च 2022। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिव्यांग सिंह ने आदेश जारी कर पंचायतों एवं नगरपालिका स्तरीय फोटोयुक्त मतदात सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2022 का कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय एवं जनपद स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया है। आयोग के आदेश अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अप्रैल के पश्चात जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं जनपद पंचायत स्तर पर संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा बैठक आयोजित की जाएगी।

 पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जिला स्तर पर स्टेंडिंग कमेटी में कार्यवाहक अध्यक्ष एवं समस्त जिला पंचायत के सदस्य होंगे। वहीं जनपद पंचायत स्तर पर गठित समिति के सदस्यों में खरगोन, गोगांवा, सेगांव, भगवानपुरा, झिरन्या, भीकनगांव, कसरावद, बड़वाह और महेश्वर कार्यवाहक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा संबंधित जनपद पंचायत के कार्यवाहक ग्राम के सरपंच सदस्य होंगे।  

इसी प्रकार नगरपालिका स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन संबंधित नगर पालिका क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा आयोजित की जाएगी। नपा फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत गठित जिला स्तरीय स्टेंडिंग समिति के सदस्यों में समस्त पार्टियों के अध्यक्ष एवं नगर परिषद महेश्वर, मण्डलेश्वर और भीकनगांव के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष कमेटी के सदस्य होंगे। वहीं नगर परिषद खरगोन, कसरावद, सनावद, बड़वाह, करही पाडल्याखुर्द के पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पालिका खरगोन के पूर्व पार्षद समिति के सदस्य होंगे। इसी प्रकार नगरपालिका स्तरीय कमेटी के सदस्यों में नगर परिषद भीकनगांव, महेश्वर और मण्डलेश्वर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तथा नगर परिषद कसरावद, सनावद, बड़वाह, करही पाडल्याखुर्द के पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कमेटी के सदस्य होंगे। इसके अलावा समस्त नगरीय क्षेत्र के पार्टियों के प्रतिनिधि समिति के सदस्य होंगे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.