Type Here to Get Search Results !

कहानी सच्ची है मनरेगा से करवाया गया तालाब निर्माण, अनुउपजाऊ जमीन पर संभव हुयी पैदावार

नर्मदापुरम/21,मार्च,2022/ ग्राम पंचायत भरगदा में कृषकों की पड़त पढ़ी अनुपयोगी भूमि पर आपसी सहमति से मनरेगा योजनांतर्गत शासकीय तालाब निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसके फलस्वरूप तालाब निर्माण का कार्य गुलियाबाई/ननकीराम के खेत के पास 9.80 लाख की लागत से स्वीकृत कर  14 मार्च ,2020 से कार्य प्रारंभ किया गया था, कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 20 अप्रैल 2020 से मनरेगा के कार्य पुनः प्रारंभ कर ग्रामीणजनों को उन्ही के गांव में मनरेगा अंतर्गत मजदूरी उपलब्ध करायी गयी तथा ग्रामीणजनों के द्वारा मनरेगा में की गई मजदूरी के फलस्वरूप  कार्य पूर्णता की स्थिति में पहुंचा है और जो भूमि पानी की कमी के कारण पड़त पड़ी हुई थी, कृषकों द्वारा उक्त भूमि पर तालाब निर्माण पश्चात अपने-अपने खेतों को बुआई हेतु तैयार कर लिया गया है।

तालाब निर्माण गुलियाबाई/ननकीराम के खेत के पास, तालाब के पाल की कुल लंबाई 90 मीटर, ऊंचाई अधिकतम 06 मीटर है। इसकी जल भरवा क्षमता लगभग 44200 घनमीटर है। इस तालाब से कृषक हजारी/ननकीराम, टीकराम/ननकीराम, सुरेष/जगन्नाथ, हीरालाल/हरलाल, जगदीष/षंकर, गेंदालाल, गुलियाबाई/ननकीराम की कुल लगभग 30 एकड़ भूमि लाभान्वित होने वाली है, साथ ही भूमिगत जल भराव हेतु भी उपरोक्त तालाब उपयोगी होगा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत भरगदा में 02, सिलवानी, डांडीवाड़ा, सहेली, चौकीपुरा, पिपरियाकलां, चांदकिया में भी एक-एक तालाब किसानों की आपसी सहमति से पड़त पड़ी हुई भूमि पर तालाबों का निर्माण मनरेगा योजनान्तर्गत किया गया है, जिनके बनने से आस पास के किसान अनुपयोगि भूमि पर खेती कर सकेंगे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.