Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना आवेदन 13 अप्रैल तक आमंत्रित



नर्मदापुरम /31,मार्च,2022/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 13 अप्रैल तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। तीर्थयात्रा द्वारका-सोमनाथ की कराई जाएगी तथा यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ होकर 28 अप्रैल को समाप्त होगी। जिले को कुल 275 लोगो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नोडल अधिकारी तीर्थ दर्शन नर्मदापुरम ने यह जानकारी देते हुए समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत साडा केंट पचमढ़ी को निर्देशित किया है कि वे योजना का अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करे तथा प्रत्येक तीर्थ यात्रियों से आवेदन के साथ यह प्रमाण पत्र प्राप्त करें कि मेरे द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत प्रथमवार आवेदन किया जा रहा है, इसके पूर्व मेरे द्वारा योजनांतर्गत यात्रा नही की गई है। तीर्थ यात्रियों द्वारा प्रस्तुत समस्त आवेदन पत्रो का परीक्षण करे कि शासन द्वारा निर्धारित शर्तो के अनुरूप ही आवेदन पत्र है तथा आवेदन पत्र पूर्णत: एवं सही भरे हैं। तीर्थ यात्रियों द्वारा प्रस्तुत समस्त आवेदन पत्रों को निर्धारित दिनांक तक साफ्टवेयर पर ऑनलाइन दर्ज करे।

*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.