Type Here to Get Search Results !

बालिका सशक्तिकरण का एनटीपीसी ने किया शुभारंभ





              बालिका सशक्तिकरण का एनटीपीसी ने किया शुभारंभ

खरगोन - एनटीपीसी खरगोन ने गत दिवस सोमवार को बालिकासशक्तिकरण 

मिशन 2022 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनटीपीसी खरगोन के आसपास 

के गांवों से 10-12 वर्ष की आयु की बालिकाओं को सशक्त बनाना है। चार सप्ताह की 

कार्यशाला में खरगोन में सेल्दा, डालची, कातोरा एवम खेड़ी गांवों की 41 बालिकाओं ने भाग 

लिया। कार्यशाला में विभिन्न नवीन कला रूपों, शैक्षिक संगोष्ठियों और जीवन सीखने के 

कौशल शामिल होंगे जो प्रतिभागियों को लाभान्वित करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी ने एनटीपीसी खरगोन के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजेश 

कनौजिया,   अहिल्या महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कनौजिया, श्रीमती सुलेखाचौधरी 

एवं डीपीसी श्री. केके डोंगरे की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस 

अवसर पर अहिल्या महिला मंडल के बाल भवन के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों पेश 

की गई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ उद्घाटन कार्यक्रम का समापन हुआ।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.