Type Here to Get Search Results !

अमृत महोत्सव पर क्यूबा ने जारी किया डाक टिकट


भारत और क्यूबा के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का दूसरा दौर 27 जून को हवाना में संपन्न हुआ। क्यूबा ने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर विशेष डाक टिकट जारी किया है। वहीं, भारत से क्यूबा को चावल आयात के लिए 10 करोड़ यूरो का अल्पकालिक ऋण मंजूर किया गया। एफओसी वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने किया और क्यूबा की ओर से विदेश मामलों के उपमंत्री अन्यांसी रोड्रिग्ज कमेजो ने। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि सौरभ कुमार ने क्यूबा के डिप्टी पीएम कैब्रिसस से मुलाकात की और विदेश मामलों के कार्यवाहक मंत्री गेरार्डो पेनालवर पोर्टा के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, क्यूबा सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.