Type Here to Get Search Results !

दर्शन करने आये प्रतापगढ़ के दो युवकों के मिले शव


अयोध्या । अयोध्या दर्शन के लिए आएं प्रतापगढ़ जिले के दो युवकों का शव शुक्रवार को हैदरगंज में एक गड्ढे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार हैदरगंज बाजार में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के सामने सुबह गांव वालों को दो युवकों के शव मिले। पुलिस ने दोनों युवकों की शिनाख्त रवि मोदनवाल और जितेंद्र मोदनवाल के रूप में की है। दोनों प्रतापगढ़ के साहबगंज के रहने वाले थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हैदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घर वालों ने बताया कि दोनों गुरुवार को अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना की जांच की जा रही है





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.