Type Here to Get Search Results !

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में अगले दो-तीन दिन में चल सकती हैं लू


नई दिल्ली । भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में अगले दो-तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने कहा, 4-5 जून को राजस्थान, जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा-दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की संभावना है। इस तरह से 4 से 6 जून के दौरान विदर्भ, झारखंड, ओडिशा के अंदरूनी हिस्से और छत्तीसगढ़ में, जबकि 4 से 8 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में लू चलने का अनुमान है। इस बीच, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। विभाग ने बताया कि दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। आईएमडी ने कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी देकर येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को वहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.