Type Here to Get Search Results !

विदेश में हनीमून एंजॉय कर रहीं नयनतारा


साउथ की सुपरस्टार नयनतारा हाल ही में दुल्हन बनी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। नयनतारा की शादी में रजनीकांत से लेकर शाहरुख तक पहुंचे थे। नयनतारा ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड और निर्देशक विग्नेश शिवान के साथ शादी की है। दोनों इस वक्त थाइलैंड में हैं जहां वह हनीमून मना रहे हैं। विग्नेश ने हनीमून के दौरान की रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। शादी के बाद कपल एक-एक पल को एंजॉय कर रहा है। अब विग्नेश ने नयनतारा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें एक्ट्रेस फोटोज क्लिक कर रही हैं।विग्नेश ने बताया कि नयनतारा उनकी फोटो ले रही हैं जबकि इस दौरान उन्होंने नयनतारा को अपने कैमरे में कैद कर लिया। एक्ट्रेस इस दौरान सिंपल लुक में हैं। उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ ब्लू जींस पहना है। इसके साथ लाल रंग का बैग कैरी किया। अपने लुक्स को कंप्लीट करने लिए नयनतारा ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं।विग्नेश की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.