अजयगढ़ थाना अंतर्गत छठवा मील के पास भैंस से टकराने की वजह से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बरौली हाल निवासी शांति नगर अजयगढ़, राम प्रसाद साहू पिता सिपाही लाल साहू उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम रेहुंची हाल निवासी शांतिनगर अजयगढ़, विक्रम कुशवाहा निवासी अजयगढ़ तीनो युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर अजयगढ़ से नरैनी बाजार करने जा रहे थे तभी रास्ते में छठवा मील तिराहा में अचानक भैंस से मोटरसाइकिल टकराने से तीनों युवक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए, राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया जिसकी सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज जारी है,
