Type Here to Get Search Results !

रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला से दुष्कर्म

दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है।रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है।आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को फंसाया और उसके साथ हैवानियत की।फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर मिली। फरीदाबाद की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है, और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली।लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.