Type Here to Get Search Results !

डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में कॉमेडी का तड़का लगाएंगी भारती सिंह


डांस शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पूरे 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर लौट रहे इस टीवी शो को दर्शकों के लिए फुल ऑफ एंटरटेनमेंट बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब खबर आई है कि मेकर्स ने शो होस्ट करने के लिए कॉमेडी क्वीन भारती सिंह से संपर्क किया है। और वह इस ऑफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी उनका शो साइन करना बाकी है लेकिन माना जा रहा है कि उनका इस शो में बतौर होस्ट आना पक्का है। जैसे ही भारती का नाम सुझाव के तौर पर सामने आया तो तकरीबन हर डिसीजन मेकर ने हां में अपना सिर हिलाया और देखा जाए तो उन्हें शो का होस्ट बनाए जाने पर सभी की सहमति थी।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.