Type Here to Get Search Results !

बौखलाया युवक ने चार महिलाओं को चाकू से गोदा


द्वारका के ककरोला में एक नशे में धुत एक युवक ने अपने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन बहनों सहित उनकी मां घायल हो गई हैं। तीनों को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। युवक ने इनपर इसलिए हमला किया क्योंकि जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद उन्होंने उसे खाना देने से मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना मंगलवार रात को घटी। पुलिस ने बताया कि 17 साल की पुष्पा ने मामले की शिकायत की है। उसने बताया कि मंगलवार को उसके पांच साल के भाई का बर्थडे था। पीड़ित परिवार भरत विहार में रहता है। पुष्पा ने कहा कि उनका 28 वर्षीय पड़ोसी विक्की आधी रात को पार्टी खत्म होने के बाद उनके घर आया था। उसने उनसे खाना मांगा, जब उन्होंने खाना देने से मना किया तो तो उसने चाकू निकाला और उनपर हमला कर दिया। इसमें उसकी मां मालती देवी, और दो बहनें नीलम ,सपना और पुष्पा घायल हो गईं।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.